पीआरटीसी वर्कर आज से जेलें भरेंगे
पटियाला | शनिवारदेर रात बस स्टैंड के पास राजेश पायलट पार्क में 27 दिनों से मरणव्रत पर बैठे इंदरजीत सिंह और उसके साथियों को पुलिस की ओर से उठा लेने से नाराज पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने सोमवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
यूनियन के जनरल सेक्रेटरी रुपिंदर सिंह रौंगला ने कहा कि अगर सरकार मैनेजमेंट को लगता है कि उन्हें जेल में डालने से उनका आंदोलन ठंडा पड़ जाएगा तो ऐसा करके भी देख लें। हक मिलने तक लड़ाई लड़ेंगे। राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराए इंदरजीत ने मांगे माने जाने तक कुछ भी खाने-पीने और इलाज कराने से इंकार कर दिया है। इंदरजीत के साथ उठाए वर्करों को पुलिस ने रविवार तड़के छोड़ दिया था।