केजरीवाल को हाईकोर्ट का झटका, सीबीआई के ही पास रहेंगे जब्त दस्तावेज
नई दिल्ली| दिल्लीहाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका दिया है। उसने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के कार्यालय से जब्त दस्तावेज लौटाए। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई के पास ही रहेंगे।