पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पहली ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी गतका चैंपियनशिप जीती
पटियाला| पंजाबीयूनिवर्सिटी ने पहली ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी गतका चैंपियनशिप जीत ली। विजेताओं को पुरस्कार रजिस्ट्रार डॉ. देविंदर सिंह ने दिए। डाॅयरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा-यूनिवर्सिटी ने 29 अंक लेकर पुरुष वर्ग और 31 अंक के साथ महिला वर्ग में ओवर ऑल चैंपियनशिप जीती। वहीं, बुधवार को हुए फाइनल मुकाबलों में फड़ी स्टीक टीम इवेंट में मेजबान यूनिवर्सिटी की राजवीर कौर, जसप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर और सरबजीत कौर की टीम ने पहला स्थान पाया। जबकि सिंगल स्टिक इंडिविजुअल में पीयू पियाला की रमनप्रीत कौर पहले स्थान पर रहीं। सिंगल स्टिक इंडिविजुअल बॉयज में पंजाबी यूनिवर्सिटी के सिमरनजीत सिंह ने पहला स्थान पाया।