पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोगा स्कैंडल में मुकरी गवाह फिर आरोपी बनी

मोगा स्कैंडल में मुकरी गवाह फिर आरोपी बनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगासैक्सस्कैंडल में वादामाफ गवाह मनप्रीत कौर के मुकरने के बाद सीबीआई कोर्ट ने उसको फिर से आरोपियों में शामिल कर दिया और चार्ज फ्रेम कर दिया। सीबीआई के जज कुलदीप सिंह की अदालत में वीरवार सभी आरोपी पेश हुए। मोगा की रहने वाली एक महिला ने थाना मोगा में कथित बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था, जिस की जांच उस समय के एसआई रमन कुमार के पास थी। बाद में कथित आरोपियों ने मिलीभगत करके मोगा के कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों को मामले में उलझाने की कोशिश की और कथित तौर पर डराकर मोटी रकमें वसूलीं। यह मामला बाद में मोगा सैक्स सकैंडल का रूप धारण कर गया था। सीबीआई ने जांच करके एआईजी दविंदर सिंह गर्चा, परमदीप संधू, इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह, एसआई रमन कुमार शर्मा, बरजिंदर सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।