गौ कत्ल के खिलाफ मोगा, संगरूर बंद
मोगा/संगरूर. मालेरकोटलाके एक नाले से चार दिन पहले गायों के सिर और पिंजर मिलने के रोषस्वरूप शनिवार को मोगा और संगरूर में हिंदू संगठनों ने रोष मार्च निकाल प्रदर्शन बंद करवाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई दुकानदारों के साथ झड़प हुई। संगरूर में प्रदर्शनकारियों ने शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को रोककर नारेबाजी की। पटियाला गेट इलाके में दुकान बंद नहीं करने पर प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में एसपी और डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उधर, मालेरकोटला में गायों को मारने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार से रोष-प्रदर्शन जारी है।
{विस्तृत| पंजाब पेज पर