- Hindi News
- एसडीएम को गाली देने के मामले की जांच के निर्देश दिए सीएम ने
एसडीएम को गाली देने के मामले की जांच के निर्देश दिए सीएम ने
चंडीगढ़ | फतेहगढ़साहिब के एमएलए कुलजीत सिंह नागरा और एसडीएम पूजा सयाल ग्रेवाल के मामले में सीएम बादल ने जांच के आदेश दिए हैं। पटियाला के कमिश्नर अजीत सिंह पन्नू से रिपोर्ट मांगी है। पीसीएस आॅफिसर्स एसोसिएशन ने मामले को सीएम के सामने उठाया था। 3 दिन पहले एसडीएम पूजा ने मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग में नागरा और सयाल में कहासुनी हुई। एसडीएम का आरोप है कि नागरा ने उन्हें गाली दी। शिकायत डीसी अरुण सेखड़ी को दी। उधर, नागरा का आरोप है कि एसडीएम ने अपमान किया। पंजाब महिला कमीशन की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा ने कहा, नागरा माफी मांगें नहीं तो जांच होगी।