- Hindi News
- भट्ठा मालिकों ने पैसे मांगता एडीटीओ पकड़ा, साथी भागे
भट्ठा मालिकों ने पैसे मांगता एडीटीओ पकड़ा, साथी भागे
भ्रष्टाचारसे तंग बरनाला, संगरूर और पटियाला जिले के भट्ठा मालिकों ने बुधवार को बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। भट्ठा मालिकों ने पटियाला से आरटीए ऑफिस के एडीटीओ केसरपाल सिंह पर पैसे लेकर उनकी गाड़ियां छोड़ने का आरोप लगाया है।
बुधवार को एडीटीओ को शहर के एक भट्ठे के सामन पैसे मांगने के आरोप में भट्ठा मालिकों ने उसे घेर लिया और धरना लगाकर एडीटीओ पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। संगरूर से पहुंचे भट्ठा एसो. के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह सेखों ने बताया कि पटियाला के आरटीए ऑफिस के एडीटीओ केसरपाल सिंह भट्ठा मालिकों से रिश्वत लेकर उन्हें परेशान कर रहा है। एडीटीओ के पास बरनाला, संगरूर और पटियाला जिला का चार्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि एडीटीओ रोजाना कभी बरनाला तो कभी संगरूर आकर भट्ठों के सामने अपनी गाड़ी लगा लेता है और जैसे ही भट्ठे से ईंटों की कोई भी ट्राली या रेहडा भट्ठे से बाहर निकलता है तो वह पैसों की मांग करता है। पैसे देने पर गाड़ी बंद करने की धमकी दी जाती है। उन्होंने कई बार अफसरों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों की डीसी से कई घंटे बैठक चली। कार्रवाई के भरोसे पर धरना उठाया।
फोटो कैप्शन:- 11 बीएनएल 06-बरनाला:- प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते पुलिस अधिकारी।
11 बीएनएल 07-बरनाला:- बुधवार को हाईवे पर धरना लगाकर चक्काजाम कर नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी।
11 बीएनएल 08-बरनाला:- मीडिया को मामले की जानकारी देते भट्ठा एसो. के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा रिम्पी और हरविंदर सिंह संखों।
11 बीएनएल 09-बरनाला:- एडीटीओ को हिरासत में लेते एसएचओ सिटी कुलदीप सिंह विर्क।
11 बीएनएल 10-बरनाला:- मौके पर खड़े एडीटीओ केसरपाल सिंह।
11 बीएनएल 11-बरनाला:- घटनास्थल पर खड़े एडीटीओ की क्वालिस गाड़ी जिस पर नीली बत्ती लगी हुई है।
11 बीएनएल 12-बरनाला:- पुलिस जिप्सी में बैठाकर एडीटीओ को थाने ले जाती पुलिस।
11 बीएनएल 13-बरनाला:- बैठक में प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत करते डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू।
आरोप बेबुनियाद : एडीटीओ |आरोप हैकि एडीटीओ ने शंकर कुमार के भट्ठे से निकली ईंटों से भरी ट्राली को रोक लिया और पैसे देने की मांग की। गुस्साए भट्टा मालिकों ने एडीटीओ को काबू कर लिया जबकि साथ आए लोग भाग गए। पुलिस ने आरोपी अफसर को हिरासत में ले लिया। बाद में माफी मांगने पर छोड़ दिया। उधर एडीटीओ केसरपाल िसंह ने कहा, भट्ठा मालिकों द्वारा उन पर लगाए गए आरोप गलत है। साजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है। कई सालों से नौकरी करने के बावजूद उन पर भ्रष्टाचार का कोई केस नहीं है। डीसी गुरलवलीन सिद्धू ने कहा, एडीटीओ पर कार्रवाई की जाएगी।
बरनाला हाइवे पर डटे भट्ठा मालिकों को पुिलस अफसर काफी देर तक समझाने में लगे रहे।
करप्शन से परेशान भट्ठे वालों ने बरनाला हाईवे जाम किया आरोपी अफसर ने माफी मांगी