पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियम मानो, अस्पताल जाने से बचे रहोगे सिविल अस्पताल स्टाफ

नियम मानो, अस्पताल जाने से बचे रहोगे-सिविल अस्पताल स्टाफ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारोबारियों ने टोका रेड लाइट जंप करने वालों को

हादसे कम करने को अपनाएं ट्रैफिक नियम : रिदमिक डांस इंस्टीच्यूट

सेफ्टी पहले: संत सिनेमा मार्केट सोसायटी

सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी

भास्करमहा अभियान का हिस्सा बनते हुए बुधवार सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सड़कों पर बिना हेल्मेट वाहन चला रहे लोगों को नियमों की पालना करने का संदेश दिया।

उन्होंने संदेश दिया कि अगर आप नियमों की पालना करोगे तो अस्पताल से दूरी बनाकर रख सकते हो। चेयरमैन राकेश कुमार ने बताया कि शहर के कई युवा आए दिन सिविल अस्पताल गंभीर हालत में पहुंचते हैं। अगर युवा हेल्मेट पहनना शुरु कर दें तो कई घटनाओं में जान को बचाया जा सकता है।

इतना ही नहीं हेल्मेट पहनने पर युवा कई बार गंभीर चोटों से भी बच जाते हैं। लेकिन उन्हें मोटिवेट करने की जरूरत है। हमें उनकी सोच बदलनी होगी कि हेल्मेट चालान से नहीं बचाते बल्कि दुर्घटना के समय जान को बचाते हैं। इस अवसर पर डॉ. चंद्र मोहन, श्याम महाजन, आज्ञा पाल सिंह रंधावा, मनजिंदर सिंह, सुखराज आदि भी उपस्थित थे।

रेखी सिनेमा चौक के पास लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति अवेयर करने के लिए अभियान चलाया गया।

शिअद उम्मीदवार ने नामांकन से पहले ट्रैफिक नियमों प्रति अवेयर किया

जालंधर | संत सिनेमा मार्केट वेल्फेयर सोसायटी रेलवे रोड ने भास्कर ट्रैफिक महाभियान के तहत वाहन चालकों से जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए सेफ्टी को पहल देने की अपील की। प्रधान ललित मेहता के नेतृत्व में सदस्यों ने पहले खुद ट्रैफिक नियम मानने की शपथ ली फिर औरों काे जागरूक करने के लिए तैयार हुए।

शिअद की उम्मीदवार कंचन बाला ने हाथ जोड़ कर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालना करने के लिए कहा।

सिविल अस्पताल इम्प्लाइज वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि हेल्मेट पहनकर ही वाहन चलाएं।