पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माइनिंग महकमे के 8 ब्लॉक, अफसर सिर्फ 1 में

माइनिंग महकमे के 8 ब्लॉक, अफसर सिर्फ 1 में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारने लोकसभा चुनाव में वादा किया था कि लोगों को सस्ते रेट पर रेत बजरी मुहैया कराई जाएगी। लेकिन समस्या यह है कि उक्त कामों के लिए पूरे मुलाजिम और अफसर ही नहीं हैं। रेत माफियाें के कारण रेत बजरी के रेट आसमान छू रहे हैं। सत्तापक्ष के नेताओं के चहेते, पुलिस और माइनिंग महकमे के अफसरों की मिलीभगत से रेता की चोरी हो रही है।

पटियाला जिले में माइनिंग महकमे के 8 ब्लाॅक हैं जिनमें घनौर, राजपुरा, पटियाला, सनौर, भुनरहेड़ी, समाना, पातड़ां और नाभा शामिल है। नियमानुसार एक ब्लाॅक के लिए एक ब्लाॅक लेबल एक्सटेंशन अफसर नियुक्त किया जाता है जो माइनिंग नियमों की अनदेखी करने वालों सरकारी महकमे की मिट्टी, रेत, बजरी चोरी करने वालों के खिलाफ नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराता है। इन 8 ब्लाॅकों में केवल घनौर ब्लाॅक में ही उगर सिंह बीएलईओ हैं। बाकी 7 ब्लाॅकों में बीएलईओ ही नहीं है। इस मामले में जब पटियाला के जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी, पंजाब उद्योग महकमे माइनिंग महकमे के प्रभारी राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नहीं है। माइनिंग महकमे के अलावा सरकारी मिट्टी, रेत और बजरी की चोरी रोकने के लिए 2013 में पंजाब सरकार ने एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें माइनिंग चोरी रोकने के लिए ड्रेनेज महकमे के एक्सईएन, एसडीएम, जंगलात महकमे के अफसर, पंचायत महकमे के अफसर सिंचाई महकमे के अफसरों को गैर कानूनी माइनिंग रोकने के अधिकार दिए गए हैं। लेकिन काेई भी अफसर इस मामले में एक्शन नहीं लेता।

लोगोंको राहत मिलने की संभावना: पंजाबसरकार ने लोगों को सरकारी कीमतों पर रेत बजरी मुहैया कराने के लिए पीएसआईईसी नाम की कॉरपोरेशन बनाया है। अब पंजाब की रेत बजरी की 37 खदानों में से उक्त कॉरपोरेशन माइनिंग कराएगी। जिसके लिए पंजाब मंडी बोर्ड ट्रांसपोर्ट का प्रबंध करेगी और आॅर्डर के मुताबिक रेत बजरी सप्लाई होगी। व्हीकल का किराया किस हिसाब से तय करना है यह मंडी बोर्ड और ट्रांसपोर्ट महकमे के अफसर तय करेंगे। राम सिंह ने बताया कि पटियाला क्षेत्र में तेपला खड से रेता बजरी का खनन हो रहा है। पटियाला जिले में राजगढ़, ननहेड़ी और कपूरी की खडों से रेता बजरी निकालने के लिए फाइल दिल्ली की मिनिस्ट्री आॅफ एनवायरमेंट एंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद खनन शुरू किया जाए