- Hindi News
- जगतार सिंह कांग्रेस के जिला देहाती सचिव नियुक्त
जगतार सिंह कांग्रेस के जिला देहाती सचिव नियुक्त
समाना |जगतार सिंहको जिला कांग्रेस कमेटी देहाती का सचिव नियुक्त किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी देहाती के प्रधान हरदियाल सिंह ने उनको नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रधान ने कहा कि जगतार इसी तरह आगे भी मेहनत से पार्टी की सेवा करते रहेंगे। जसविन्द्र सिंह रंधावा, गुरशरण कौर रंधावा पूर्व चेयरमैन पटियाला, प्रगट सिंह, रणधीर सिंह सरपंच तुलेवाल, अंग्रेज सिंह बिजलपुर, बलजिनदर सिंह नंबरदार चौहान, अमरीक सिंह, सुखचैन सिंह, बलकार सिंह, कुलविन्दर सिंह मौजूद रहे।
जगतार सिंह को नियुक्ति पत्र देते प्रधान हरदियाल सिंह कंबोज।