- Hindi News
- औरतों को मानसिक मजबूती देगी मूवी इडियट ब्वॉयज
औरतों को मानसिक मजबूती देगी मूवी इडियट ब्वॉयज
\\\"इडियटब्वॉयजआज के समय के मद्देनजर बनाई है। ये फिल्म सभी औरतों को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होने के लिए प्रेरित करती है ताकि वो जिंदगी की हर समस्या से डटकर मुकाबला करे।\\\' 26 सितंबर को रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म इडियट ब्वॉयज की एक्ट्रेस दिलजोत ने मंगलवार को फिल्म की प्रमोशन के दौरान दिल की बातें साझा की। मीडिया से बातचीत में नवजोत ने बताया कि फिल्म हल्के फुल्के पलों पर बनी है। ये दो लड़कों मीत सुरमीत और गौरव गोयल की मुख्य भूमिकाओं पर आधारित है जो कनाडा से आई माही (नवजोत) का दिल जीतने के लिए अनजाने में एेसी बेवकूफियां कर बैठते हैं, जो उन्हें सबक सिखाती हैं। हीरो सुरमीत और रम्मी मित्तल हैं। सुरमीत मोटिवेशनल स्पीक और म्यूजिशियन रह चुके हैं। सुरमीत ने बताया कि फिल्म एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जोकि असल जिंदगी से भी बड़ा है और पूरी मेहनत से काम करने पर ही सफलता मिलेगी।
रम्मी मित्तल कहते हैं कि वो हमेशा से फिल्मों में काम करने का सपना देखते आए हैं। इस फिल्म के जरिए उनका सपना पूरा हुआ है। एक्टिंग की तरफ दिलचस्पी 12 साल की उम्र से ही है। ये फिल्म एक अलग कहानी और अंदाज लेकर बनाई है। फिल्म कैंपटैब इंटरटेनमेंट और यशराज मित्तल के बैनर तले बनी है। इसके निर्देशक आनंद और प्रोफेसर पीएस नरूला हैं। पिछले कई सालों से इंडस्ट्री का हिस्सा रहे प्रोफेसर पीएस नरूला ने फिल्म के प्रोजेक्ट हेड और लेखक हैं। उन्होंने कहा कि आजकल हर हफ्ते पंजाबी फिल्में रिलीज होती हैं। इसलिए ये एक ऐसी मूवी बनाई है जो लोगों के दिलों को छुएगी।
पंजाबी फिल्म इडियट ब्वॉयज के कलाकार सुरमीत, नवजोत और रम्मी मित्तल