- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने सीखा प्लांट ब्रीडिंग का तरीका
स्टूडेंट्स ने सीखा प्लांट ब्रीडिंग का तरीका
खेतीबाड़ीमेंरोजगार हित जानकारी हासिल करने के मकसद से खालसा काॅलेज के एग्रीकल्चरल डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में लगाए किसान मेले में शिरकत की। स्टूडेंट्स ने किसान मेले में अलग अलग एग्जीबिशनों और स्टॉल्स में फार्म पावर मशीनरी, सब्जियां उगानी, भूमि विज्ञान, पशु पालन, प्लांट ब्रीडिंग और जेनेटिक्स, फूड प्रोसेसिंग और इंजीनियरिंग और प्लांट पैथोलॉजी के बारे में जानकारी हासिल की। स्टूडेंट्स ने सब्जियों और फलों को लगने वाली बीमारियों के कारण और रोकथाम के बारे में जाना। खेतीबाड़ी में यूज होने वाले औजार, घरेलू पशुओं की अलग अलग नस्लें, दालों की किस्में, हाईब्रीड सब्जियों के बारे में भी जानकारी हासिल की। प्रिंसिपल डाॅ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि मेलों से सिर्फ स्टूडेंट्स वर्ग बल्कि खेतीबाड़ी प्रधान प्रदेश का सारा वर्ग रोजगार हित की जानकारी प्राप्त कर सकता है। विभाग हेड प्रो. राजदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि इस तरह से प्रेक्टिकल अकादमिक दौरे से स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। डाॅ. अक्षिता धालीवाल, प्रो. कौशल कुमार, प्रो. शाहिद बसीर हाजिर रहे।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में लगे किसान मेले का दौरा खालसा काॅलेज के स्टूडेंट्स ने किया।