- Hindi News
- कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की भूख हड़ताल मरण व्रत में, आज घेरेंगे दफ्तर
कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की भूख हड़ताल मरण व्रत में, आज घेरेंगे दफ्तर
पटियाला | वाटरसप्लाई सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने मांगों को लेकर शुरू की भूख हड़ताल 16वें दिन मरण व्रत में तबदील हो गई। राज्य प्रधान वरिंदर सिंह मोमी ने कहा कि मांगे मानने के रोष में भूख हड़ताल को मरण व्रत में तबदील कर दिया है। प्रेस सचिव सतपाल सिंह खेड़की ने बताया कि चीफ इंजीनियर संबंधित मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा वर्करों की मांगों को मानने को तैयार नही है। उन्होंने कहा कि 17 को वर्कर अपनी मांग को लेकर मुख्य दफ्तर का घेराव करेगे। अगर फिर भी डिपार्टमेंट ने मांगों को नही तो संघर्ष को बड़ा रूप दिया जाएगा।
पटियाला मेंमंगलवार को मरण व्रत पर बैठे कॉन्टैक्ट वर्कर।