पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराजा मोहिंदर सिंह काे किया याद

महाराजा मोहिंदर सिंह काे किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। सरकारीमहिंद्रा काॅलेज के फाउंडर महाराजा मोहिंदर सिंह का जन्मदिन मंगलवार को काॅलेज कैंपस में मनाया गया। प्रिंसिपल डाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने महाराजा महिंदर सिंह के हायर एजुकेशन के क्षेत्र में किए योगदान के बारे में बताया। काॅलेज के राजनीति शास्त्र के प्रो. बरजिंदर सिंह टोहड़ा ने महाराजा के जीवन और शख्सियत की जानकारी स्टूडेंट्स को दी। डाॅ. वीके वालिया ने उनके साहित्यिक पक्ष को लेकर विस्तार से बताया। यहां प्रो. अशोक वर्मा, डाॅ. जेपी, डाॅ. नवीला, डाॅ. राजिंदर कौर, प्रो. रेनू और डाॅ. मनमोहन सम्मी समेत स्टूडेंट्स मौजूद रहे।