अमरदीप ने जीता फोटो मुकाबला
पटियाला|पंजाबी यूनिवर्सिटीके जर्नलिज्म एंड माॅस कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में मीट बडिंग जर्नलिस्ट प्रोग्राम में कनाडा में सांझ साइट के संस्थापक तेजप्रीत सिंह दुलट्ट स्टूडेंट्स से रूबरू हुए। स्टूडेंट्स के फोटो मुकाबले में पहले स्थान पर एमजेएमसी पहले भाग के स्टूडेंट अमरदीप सिंह और दूसरे पर एमजेएमसी दूसरे भाग की मनवीर कौर रहीं। तीसरा स्थान हरलीन कौर और शबनम ने पाया। जोबनजीत सिंह को प्रशंसा पत्र मिला।