पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅन्ट्रैक्ट वर्करों ने निकाला मार्च

काॅन्ट्रैक्ट वर्करों ने निकाला मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगोंकेलिए 16 दिन से मरण व्रत पर बैठे पीआरटीसी काॅन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की लेबर कमिश्नर के साथ बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई है। मंगलवार को काॅन्ट्रैक्ट वर्करों ने लेबर कमिश्नर और एसएलए मंदीप सिंह के साथ मीटिंग की।

पीआरटीसी काॅन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के महासचिव रूपिंदर सिंह रौंगला ने बताया कि एसएलए मंदीप सिंह चाहते है कि पीआरटीसी से निकाले गए कर्मचारी दोबारा बहाली के लिए पूरी प्रक्रिया निभाए। कर्मचारियों का तर्क है कि तुरंत बिना कोई प्रक्रिया लागू किए मुलाजिमों को बहाल किया जाए। बात बनती देख काॅन्ट्रैक्ट वर्करों ने लेबर कमिश्नर के ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया। इससे पहले मुलाजिमों ने रोष मार्च निकाला। मार्च बस स्टैंड के बीच में से होकर लाहौरी गेट होते हुए लेबर कमिश्नर ऑफिस तक निकाला गया। मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। मरण व्रत पर बैठे इंद्रजीत सिंह की हालत बिगड़ गई है। 16 दिनों में उसका वेट 10 किलो कम हो गया है। बावजूद सेहत महकमे या पीआरटीसी मैनेजमेंट ने उसका चेकअप कराया और सुध ली है। मांगों को लेकर पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर 1 सितंबर से बस स्टैंड के पास राजेश पायलट पार्क में धरना देकर बैठे हैं।

पटियाला मेंमंगलवार को कोर्ट कॉम्पलेक्स के सामने प्रदर्शन करते कॉन्ट्रैक्ट वर्कर।