- Hindi News
- खेतीबाड़ी को कारोबार समझने वालों को प्रॉफिट
खेतीबाड़ी को कारोबार समझने वालों को प्रॉफिट
एग्री सेक्टर में मैनपावर क्राइसिस के हल पर जोर
पटियाला| पंजाबएग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी डाॅ. अमरजीत सिंह खैहरा ने कहा कि जो किसान खेती को व्यापार समझेंगे और हर खर्चे का हिसाब किताब रखेंगे, वह खेती से लाभ कमा सकते हैं। डाॅ . खैहरा ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की ओर से नाभा रोड पर रौणी गांव में कराए किसान मेले में यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि केवल वे कौम ही उन्नति करती हैं जो अपनी अगली पीढ़ी को शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करती हैं। मेले में जहां किसानों ने रबी की फसल के लिए बीजों की खरीददारी की वहीं एग्रीकल्चर एक्सपटर््स ने खेती की तकनीकों में रहे बदलावों की जानकारी दी।
उद्घाटनी सेशन की प्रधानगी पीएयू के वीसी डाॅ . बलदेव सिंह ढिल्लों ने की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से कई उत्तम तकनीक विकसित करने के बाद किसानों को पहुंचाई जाती रही है। सबसे बेहतर तकनीक ये किसान मेले ही हैं। यहां किसानों की ओर से उपलब्ध करवाई गई जानकारी ही एग्रीकल्चर साइंटिस्टों की रिसर्च का बेस बनती है। खालिस सुधरे बीज अपनाओ, खर्चे कम करो और मुनाफा बढ़ाओ के उद्देश्य के साथ आयोजित किए गए इस मेले में अपील की गई कि बेहतर आमदनी के लिए किसान को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से प्रमाणित बीज खरीदने चाहिए।
दीपक मौदगिल (पटियाला)| लगातारइनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण पंजाब के किसान के लिए महंगी साबित हो रही खेतीबाड़ी का हल तकनीकी तौर पर करने में अलग अलग कंपनियां जुटी हैं। यह कंपनियां अब ऐसी मशीनें एग्रीकल्चर सेक्टर में उतार रही हैं जिससे सिर्फ मैनपावर क्राइसिस हल होगा बल्कि किसानों की इनपुट कॉस्ट भी कम होगी। रोटावेटर, फर्टीलाइजर स्प्रेडर, टिलर ट्रैक्टर जैसी मशीनें अब कई कंपनियों ने एग्री मार्किट में उतार दी हैं। लुधियाना, गुरदासपुर और संगरूर की कई कंपनियों ने ऐसी मशीनें एग्रीकल्चर मार्किट में उतारी हैं।
मित्सुबिशी का टिलर ट्रैक्टर छोटा पर कैपेसिटी ज्यादा
^रौणीकिसान मेले में टिलर ट्रैक्टर वाले स्टॉल पर किसानों की भीड़ लगी रही। जापानी कंपनी मित्सुबिशी और बेंगलुरू की वीएसटी कंपनी ने वीएसटी मित्सुबिशी वीटी 224 आईडी ट्रैक्टर लांच किया है। एरिया मैनेजर सूरज सिंह संधू बताते हैं कि 22 हॉर्स पावर का तीन सिलंडर, डीजल इंजन फोर बाय फोर वाला यह ट्रैक्टर 35 क्विंटल वजन वाली ट्राली खींच सकता है। यह