प्रकाशन सैल के 33 जिला इंचार्ज नियुक्त
पटियाला | पंजाबभाजपा के साहित्य प्रकाशन सेल के 33 जिलों के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। मीटिंग की प्रधानगी पंजाब भाजपा के संगठन मंत्री अजय जामवाल ने की। उन्होंने पंजाब भाजपा के मुखपत्र कमल सुनेहा के लिए सभी जिलों के इंचार्ज नियुक्त करने के निर्देश उन्होंने जारी किए। सेल की नेशनल एग्जीक्यूटिव के मेंबर एडवोकेट संजीव भारद्वाज ने सुझाव दिया कि संगठन के विचार सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स तक पहुंचाने चाहिए। सुझाव की डॉ. भाई परमजीत सिंह और संगठन महामंत्री ने भी पैरवी की। यहां केके जुनेजा, सुरेश पुरी, सुरिंदर सिंह, पवन गर्ग और विकास शर्मा भी मौजूद रहे। संजीव रखेजा और सुखसागर ने कहा कि भाजपा के विचार जन जन तक पहुंचाने के लिए गोष्ठी करवाई जाए। संगठन ने आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के मौके पर सभी जिलों में कमल सुनेहा मेंबरशिप कैंप लगाने का फैसला भी किया है। यह कैंप साहित्य प्रकाशन सेल के मेंबरों की देखरेख में लगाए जाएंगे।
भाजपा साहित्य प्रकाशन सेल की मीटिंग में मौजूद पार्टी ओहदेदार।