पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरबजीत ने लिए पांच विकेट, पटियाला जीता

सरबजीत ने लिए पांच विकेट, पटियाला जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटोचशील्डग्रुप के लिए डीएमडब्ल्यू ग्राउंड में चार दिवसीय मैच में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से पटियाला ने मोहाली को 161 रन से हराया। पटियाला को 6 अंक मिले। मंगलवार को मैच के लास्ट डे मोहाली की टीम सरबजीत लाड्डा की गेंदबाजी के सामने टिक सकी। लाड्डा ने 57 रन देकर 5 विकेट लिए। दूसरी पारी में पटियाला ने 265 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। मोहाली टीम सरबजीत लाड्डा और रविंदर सिंह की गेंदबाजी के आगे टिक सकी और 205 रन बनाकर आल आउट हुई।

सुबह मेजबान टीम ने तीसरे दिन 2 विकेट पर 115 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 6 विकेट पर 264 रन बनाकर पारी घोषित की। जीवनजोत सिंह 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर जसिंदर सिंह की गेंद पर आउट हुए। कुंवर रैना 6 चौके लगाकर 63 रन बनाए। रैना को जसिंदर सिंह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 8 चौके लगाकर धमाकेदार 71 रन की पारी खेलकर अमितोज सिंह गुरकीरत मान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुई। हिमांशु चावला बिना खाता खोले जसकरन बुट्टर की गेंद पर पवेलियन लौटे। करन कैला 3 चौको से 46 रन और हिमेश आनंद 7 रन बनाकर नाबाद रहे। गुरकीरत मान ने 44 रन देकर 2, जसिंदर सिंह ने 88 रन देकर 2, जसकरन बुट्टर ने 16 रन देकर 1 और वरुण खन्ना ने 90 रन देकर 1 विकेट लिया।

मोहाली की टीम 205 रन पर सिमट गई। इसमें ओपनर बैट्समैन सिमरन बावा 6 रन बनाकर करन कैला की गेंद पर अमितोज सिंह के हाथों लपके गए। मनुल जैन 6 रन बनाकर राजविंदर सिहं की गेंद पर हितेश आनंद को कैच थमा बैठे। उदय कौल को 19, मयंक सिदाना को 22, कुनाल महाजन को 0, सचिन सोहल को 72 और जसकरन बुट्टर को 12 रन पर सरबजीत लाड्डा ने पवेलियन लौटाया। गुरकीरत मान को 40 रन और वरूण खन्ना को 3 रन पर राजविंदर ने आउट किया। राजविंदर सिंह ने 75 रन देकर 3 और करन कैला ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

डीएमडब्ल्यू ग्राउंड में पटियाला और मोहाली के मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज