पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक्निकल इवेंट्स से थापर पॉलिटेक्निक यूथ फेस्ट शुरू

टेक्निकल इवेंट्स से थापर पॉलिटेक्निक यूथ फेस्ट शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | थापरपॉलिटेक्निक कॉलेज में दैनिक भास्कर के सहयोग से दो दिवसीय टेकफेस्ट और यूथ फेस्टिवल वेत्री-2015 टेक्निकल और नॉन टेक्निकल इवेंट्स से शुरू हुआ। स्टूडेंट्स ने टेक इवेंट्स में रॉकेट, रेन वाटर प्रोजेक्ट, वेब डिजाइनिंग, एचटीएमएल और एनिमेशन प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन दी। नॉन टेक में कलर्स गेम, कोलॉज मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और ब्रिक वॉक मुकाबले हुए।

उद्घटान प्रिंसिपल एके पुरी और हेड आर्किटेक्चर सुखविंदर कौर ने किया। प्रिंसिपल पुरी ने बताया कि फेस्ट में अलग-अलग 30 पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 2 हजार स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। अलग-अलग कंपीटिशन में भाग ले रहे हैं। स्टूडेंट्स ने रेन वाटर कंजर्वेशन पर मॉडल बनाए। बारिश के पानी को स्टॉक करके उसे अलग-अलग तरीकों से यूज करने के बारे में बताया। एक मॉडल में सेंसर अलग-अलग तरह से काम कर रहा है। जैसे ही बारिश के पानी का टैंकी में स्टॉक खत्म होगा, सेंसर चलने शुरू हो जाएंगे। पानी फिर से भरने लगेगा। पेंटिंग, फोटोग्राफी और मॉडल प्रोजेक्ट की एग्जीबिशन लगाई गई। कंपीटिशन के विनर्स के नाम फेस्ट के दूसरे और आखिरी दिन लगाई जाएगी।

आज जस्सी गिल जमाएंगे रंग

वेत्रीके दूसरे दिन कल्चरल प्रोग्राम में गिद्दा, भांगड़ा, लोक गीत, फैशन शो और कोरियोग्राफी पेश करेगा। पंजाबी गायक जस्सी गिल और बब्बल राए गायकी करेंगे। प्रोग्राम शाम चार से शुरू होगा।

स्टूडेंट्स ने बनाया रॉकेट