पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट कॉम्पलेक्स में लगेंगे 10 वाटर कूलर

कोर्ट कॉम्पलेक्स में लगेंगे 10 वाटर कूलर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| पांचसाल बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स में वाॅटर कूलर लगने शुरू हो गए हैं। कुछ की फिटिंग भी कर दी गई है। हर फ्लोर पर दो-दो कूलर लगाए जाएंगे, इससे वकीलों की काफी हद तक समस्या हल होगी। कॉम्प्लेक्स की पांच मंजिला बिल्डिंग पर सीबीआई पंजाब की तीन स्पेशल कोर्ट्स, जिला सेशन जज, जिला अतिरिक्त सेशन जज, सिविल जज, चीफ ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट, लेवर कोर्ट, ज्युडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट है। प्रॉसीक्यूशन ब्रांच भी इसी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में है। जिला सेशन जज एचएस मदान ने कुछ महीने पहले ओहदा संभाला था। उन्होंने लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया। दस वाटर कूलर में से बहुत से खराब हो चुके थे।