पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता पुत्र की पिटाई करने वाले नामजद

पिता-पुत्र की पिटाई करने वाले नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूबिशननगर में पानी छिड़कने को लेकर हुई बहस के बाद कुछ लोगों ने पिता-पुत्र को पीट दिया। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने जख्मी हरविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी मुनीष राय, सभेद राय गुप्ता निवासी पुराना बिशन नगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी दुकान के बाहर पानी छिड़क रहे थे तो शिकायतकर्ता के पिता रविंदर सिंह ने रोका। बहस हुई और रविंदर सिंह को लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए हरविंदर सिंह पर हमला कर दिया।

दहेजमांगने वाले एनआरआई पति ससुराली नामजद : दहेजमांगने के आरोप में वूमन थाना पुलिस ने एनआरआई पति उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिमरन कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी ग्रीन एंकलेव सुल्लर की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अमनदीप सिंह निवासी रमेशवर नगर दिल्ली (मौजूदा निवासी लंदन यूके), ससुर अवतार सिंह सास सलविंदर कौर के खिलाफ दर्ज हुआ है। सिमरन की शादी अमनदीप सिंह से साल 2010 में हुई थी। शादी के बाद दोनों पती-प|ी लंदन में रहते थे। दहेज मांगने का सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो दोबारा थमा नहीं। इस बात को लेकर घर में झगड़ा रहने लगा और सिमरन कौर के साथ मारपीट भी की गई। उसने वापस मायके में लौटने के बाद ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।