पटियाला। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डीएवी स्कूल वाली रोड पर बने रोड कट को बंद कर दिया है। इसकी वजह यह थी कि इस मोड़ पर 22 नंबर ओवरब्रिज से आने वाली ट्रैफिक अक्सर रोड कट से मुड़ ने वाले स्कूल में छुट्टी के समय आवाजाही अधिक होने के कारण ट्रैफिक जाम का कारण बन गया था।
फिलहाल इसे ट्रायल बेस पर अस्थाई रूप से बंद किया है लेकिन सफल होने पर इसे पूर्ण रूप से बंद करेंगे। अब लोगों को माडल टाउन चौक 22 नंबर ओवरब्रिज के नीचे का रास्ता इस्तेमाल करना पड़ेगा।