पटियाला। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई रूट को वन-वे किया है। इसमें शहर का अंदरूनी हिस्सा शामिल है। यहां पर कुछ दिन पहले ही वन-वे रूट घाेषित किया गया था। पर वर्ल्ड कबड़डी कप की तैयारी के चलते महकमे ने कई रूट्स के बैरी केड्स को हटाकर नाभा भेज दिया है, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बनी। लीला भवन चौक पर लोगों को काफी परेशानी हुई।
बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने लीला भवन चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बैरीकेड्स लगाए थे। नाभा में होने वाले वर्ल्ड
कबड्डी कप के लिए वन-वे रूट एक दिन भी नहीं चल पाया। महकमे ने 150 बैरीकेड्स नाभा के लिए भेजे।