पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन को पीटा, एएसआई के खिलाफ केस दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर. पुलिस ने शुक्रवार को थाना सदर के गांव खोखर में सड़क पर ही दो महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को पीट डाला। इससे गुस्साए गांववासियों ने कलानौर-गुरदासपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लोगों को परेशान भी हुई।
लोगों के दबाव को देखते हुए पुलिस उच्चधिकारियों ने एक एएसआई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कर्मियों की मारपीट से गांव सलेमपुर निवासी मनजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह, मनजिंदर कौर पुत्री सुखदेव सिंह और सुखदेव सिंह घायल हुए हैं।
घायल सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनजिंदर कौर की शादी करीब चार साल पहले गांव जीवनवाल बब्बरी निवासी परम बलजीत सिंह पुत्र चन्नण सिंह के साथ हुई थी। उनका दामाद नशे का आदी है और शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज लाने के लिए परेशान करता था।
इन झगड़ों के चलते करीब छह माह से उनकी बेटी अपने दो बच्चों के साथ मायके में रह रही है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत की थी, जिसकी जांच वूमेन सैल गुरदासपुर कर रहा है। शुक्रवार को वूमेन सैल में उनकी पेशी थी। इसी संबंध वे तीन लोग मोटरसाइकिल पर गुरदासपुर जा रहे थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...