पटियाला. ‘पॉलीवुड में कॉमेडी मूवी का दौर है। ‘किरपाण दी स्वार्ड ऑफ ऑनर’ लीक से हटकर बनी यह मूवी देशभक्ति और परिवार की अहमियत को दिखाएगी। एक ऐसा नॉन सीरियस लड़का जो देश छोड़ कमाने के लिए विदेश जाता है। वहां के हालत से अपने दोस्तों, देश, परिवार और रिश्तों की अहमियत जानता है।’
नायिका गुरलीन चोपड़ा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 7 फरवरी को रिलीज होने वाली मूवी के प्रमोशन के लिए गुरलीन चोपड़ा, समीक्षा सिंह और निर्माता राजिंदर बनवैत शाही शहर पहुंचे थे।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, अभिनेत्री गुरलीन ने निभाया विदेशी लड़की का किरदार, समीक्षा बनीं कॉलेज स्टूडेंट