पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेप की नीयत से चाची के घर गया भतीजा, विरोध पर काट दिया गला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर (पंजाब). गढ़शंकर मार्ग पर स्थित गांव मेहंदीपुर के गुज्जरपुर मार्ग पर स्थित एक घर में बुधवार को महिला की हुई हत्या के मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी महिला से दुष्कर्म करना चाहता था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने पहले महिला का गला घोंटा और फिर साग काटने वाली दाती से उसका गला काट दिया। यही नहीं इस दौरान घर में मौजूद महिला की सास इस बात के संबंध में किसी को बता न दे, आरोपी ने महिला की सास के सर पर भी दाती से वार किया, जिससे उसके सिर पर चोट आई है।
गांव मेहंदीपुर के विजय कुमार ने पत्नी सुरेश कुमारी उर्फ बबली की हत्या के संबंध में थाना सिटी में गांव के ही रहने वाले युवक अनुजप्रीत सल्लण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इस पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को थाना सिटी पुलिस के एसएचओ राज कपूर ने आरोपी अनुजप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि यह बात भी सामने आई है कि मृतक महिला का ससुर व आरोपी का दादा रिश्ते में दोनों भाई थे व इस रिश्ते से मृतक महिला सुरेश कुमारी आरोपी अनुजप्रीत सल्लण की चाची लगती थी। डीएसपी सरबजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वीरवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, पति ने सिटी पुलिस को यह दर्ज करवाए थे बयान