पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोडवेज बस गायों से टकराई, 4 गायों की मौत, 2 घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर. रीजनल तिराहे पर रविवार रात तेज रफ्तार के दौरान बेकाबू हुई अजमेर आगार की रोडवेज बस सड़क किनारे एक फार्म हाउस के बाहर खड़ी छह गायों से टकरा गई। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों गायों को प्राथमिक उपचार के लिए खरेड़की स्थित पशु चिकित्सालय भिजवाया गया।
इधर गाय पालक की रिपोर्ट पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस जप्त कर कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अजमेर आगार की रोडवेज बस सवारी लेकर रीजनल तिराहा होते हुए नांद-गोविंदगढ़ की आेर जा रही थी। तिराहे से पहले पटेल फार्म हाउस के बाहर तेज रफ्तार में बस लहराई आैर बेकाबू होकर फार्म हाउस के बाहर विचरण कर रही गायों से टकरा गई।
दो लहूलुहान गायों को खरेड़की स्थित टोलफा एनीमल केयर सेंटर पर पहुंचाया गया। हादसे के बाद बस में सवार लोग भी दहशत में आ गए। आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर भाग छूटा। सवारियां अन्य वाहनों में सवार होकर रवाना हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बस जप्त कर थाने पर लाई गई।

थाना प्रभारी नेम सिंह के मुताबिक कांग्रेस के आेबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री पटेल गोविंद सिंह की रिपोर्ट पर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। चोटग्रस्त हुई दो अन्य गायों में एक का इलाज किया जा रहा है, दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी, ऐसा लग रहा था कि चालक नशा किया हो।
आगे की स्लाइडों में देखें दुर्घटना में मृत हुईं गायों और घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस को