पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8th Class Optional Examination Now In April

राजस्थान माध्यमिक बोर्ड की 8वीं की वैकल्पिक परीक्षा अब अप्रैल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा इस बार अप्रैल में होगी। इसके लिए बोर्ड नवंबर में ऑनलाइन आवेदन कराएगा। परीक्षा का आयोजन पूर्व के पैटर्न पर किया जाएगा। ये निर्णय गुरुवार को जयपुर में शिक्षा संकुल में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए।
8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक हुई थी, लेकिन इससे विद्यार्थियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए अब 10वीं व 12वीं परीक्षा के समापन के तुरंत बाद इसे कराने का निर्णय किया गया है।
बोर्ड को इस परीक्षा की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए नवंबर में ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक परीक्षा अप्रैल में होगी तो बोर्ड भी समय रहते परीक्षा का परिणाम जारी कर सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी भी नए सत्र में नई कक्षा में प्रवेश पा सकेंगे। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम प्रारंभिक शिक्षा विभाग फाइनल करेगा।
जुलाई अंत में हुई थी परीक्षा
बोर्ड की ओर से इस वर्ष 24 से 31 जुलाई तक 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 82 हजार 878 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से 1 लाख 58 हजार 883 विद्यार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे। बोर्ड द्वारा 8 सितंबर 2014 को परिणाम घोषित कर दिया था और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए थे।
बोर्ड ही कराएगा परीक्षा

' 8वीं वैकल्पिक बोर्ड 15 की परीक्षा का आयोजन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ही कराएगा। यह परीक्षा इस बार अप्रैल में कराना प्रस्तावित है। इसके लिए नवंबर से ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे।'

-अजय कुमार शुक्ला

सचिव, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर
इस बार स्कूल परीक्षा के साथ ही होगी
8वीं वैकल्पिक बोर्ड राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा इस बार स्कूल परीक्षा के साथ ही संभवतया आयोजित होगी। राज्य सरकार ने इसे अप्रैल में प्रस्तावित किया है। प्रदेश में 8वीं की परीक्षा स्कूल स्तर पर अप्रैल अंत या मई प्रारंभ में ही आयोजित होती है।
गत शिक्षा सत्र में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी स्कूलों में 2 से 8 मई तक 8वीं की परीक्षाएं स्कूलों में आयोजित की गई थीं। स्कूलों में 11 मई को 8वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया था और 12 मई से नया सत्र शुरू हा़े गया था।
इधर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 8वीं की वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा करीब 3 महीने बाद जुलाई में कराई थी, लेकिन इस बार स्कूल और बोर्ड की परीक्षा तिथि संभवतया साथ-साथ ही होंगी। बोर्ड भी 8वीं की परीक्षा कक्षा 10 व 12वीं के बाद ही कराने के लिए तैयार है। इधर स्कूलों में भी पहले बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।