अनिवार्य थी कार्मिकों की उपस्थिति
पालिका कर्मियों भाजपा पार्षदों ने घाटों पर लगाई झाडू
छात्राओं ने निकाली वाहन रैली
\\\"अजमेर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें शहरवासी\\\'
देशमें गुरुवार से शुरू हुए स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत अजमेर नगर निगम ने भी शहर में स्वच्छ साफ सप्ताह का आगाज हुआ। मेयर कमल बाकोलिया ने कहा कि सातों दिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहरवासी इस प्रयास में सहयोग दें। इस मौके पर सोफिया कॉलेज की छात्राओं ने वाहन रैली निकाली।
नगर निगम में रैली के बाद स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मेयर कमल बाकोलिया ने कहा कि केंद्र सरकार के आव्हान पर निगम ने सात दिन की योजना बना कर शहर में विशेष अभियान की शुरुआत की है। इन सातों दिनों में शहर की मुख्य सड़कों, वार्डों की गलियों, शिक्षण संस्थाओं, अस्पतालों तथा सरकारी दफ्तरों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी अभियान या योजना बिना जनता के सहयोग से सफल नहीं हो सकती है। निगम हालांकि अभियान को लेकर प्रचार-प्रसार भी करेगा, लेकिन इसमें हर शहर के हर व्यक्ति का सहयोग मिलना जरूरी है।
बच्चों ने वाहन रैली के माध्यम से शहर में अभियान को लेकर जनजागृति का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। उन्होंने सोफिया मॉडल स्कूल की छात्राओं को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि छात्राएं तो इस अभियान से जुड़ गई हैं, अब उन्हें अपने परिवार पड़ोसियों को भी जागरूक करने की जरूरत है। मेयर ने निगम के पार्षदों, व्यापारिक, सामाजिक अन्य संगठनों से शहर में स्थायी रूप से सफाई व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया है।
निगम के सीईओ सीआर मीणा ने कहा कि चुनाव में विद्यार्थियों ने जिस तरह स्वीप अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को वोट डालने के प्रेरित किया उसका नतीजा बढ़े हुए मतदान के रूप में मिला है। उसी तरह विद्यार्थी वर्ग के सहयोग से शहर को साफ स्वच्छ रखने का अभियान भी सफल होगा। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अब वे निगम के अभियान का अपने मिलने वालों में प्रचार करें कि सफाई रखना आप-हम सभी के लिए आवश्यक है। घरों का कचरा निगम के नियत स्थानों पर ही डालें, उसी प्लास्टिक की थैली का प्रयोग करें तो पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है। स्कूल सरकारी दफ्तरों में कचरा डालने के पात्रों का उपयोग करें तो हम शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दे सकेंगे।
पुष्कर सरोवर के मुख्य गऊघाट पर सफाई करते पालिका कर्मी