नवरात्र पर इस बार हर दिन खास संयोग
शक्तिऔर भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्र पर इस बार हर दिन खास संयोग होगा। पंडितों के अनुसार 25 सितंबर को हस्त नक्षत्र, ब्रह्म योग में घटस्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत हुई। इसके बाद आठ दिन तक सर्वार्थसिद्धि, आयुष्मान, सौभाग्य, ब्रह्म, शोभन और गजकेसरी योग जैसे दुर्लभ संयोग में नवरात्र मनेगी। पंडितों के अनुसार यह सब योग श्रेष्ठ हैं। नवरात्र में देवी का आशीर्वाद तो मिलेगा ही, खरीदारी भी श्रेष्ठ है। 3 अक्टूबर को नवमी युक्त दशहरा मनेगा।