छात्र-छात्राओं ने किया जेल भ्रमण
अजमेर | सेंटपॉल स्कूल अजमेर की स्थापना के प्लेटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में स्कूल के विद्यार्थियों को सेंट्रल जेल में बंदियों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ। फादर सुसई माणिक्कम, 5 शिक्षक, 50 विद्यार्थियों ने सहयोगी स्टाफ के साथ जेल का भ्रमण किया।
स्कूल के बच्चों ने इतनी शक्ति हमें देना दाता नुक्कड़ नाटक अंधविश्वास नहीं, आत्मविश्वास और मेहनत ही सफलता की कुंजी है के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बंदियों के लिए जीवन मूल्यों की संकलित कहानियों की पाठ्य पुस्तकें फल वितरित किए गए। स्कूल के प्रिंसिपल फादर सुसई माणिक्कम ने आत्मविश्वास ईश्वर के आशीर्वचन का यह सुंदर संदेश \\\"जीवन में जब भी हम संकट का सामना करते हैं तब याद रखें कि हम अकेले नहीं हैं, ईश्वर सदैव हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ हैं\\\' दिए। कारागार अधीक्षक ने स्कूल की टीम द्वारा प्रस्तुत इन अनुभवों के लिए फादर उनकी टीम का आभार जताया।