- Hindi News
- जय अंबे सेवा समिति जेएलएन में करेगी सहयोग
जय अंबे सेवा समिति जेएलएन में करेगी सहयोग
अजमेर | जयअंबे सेवा समिति जेएलएन चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा को देखते हुए अस्थि रोग विभाग में बैंच लगाएगी।
जय अंबे सेवा समिति के सचिव केके खन्ना ने बताया समिति अस्थि रोग विभाग में बैंच लगाने में सहयोग करेगी। समिति ने आए दिन होती जेबतराशी की घटनाएं रोकने के लिए डॉक्टरों को देखने से एक घंटे पूर्व ही टोकन दिए जाने का सुझाव दिया।