11 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू
अजमेर | शिवाजीनगर आदर्श नगर वार्ड नंबर 40 में सड़क एवं नाली निर्माण के लिए विधायक कोष से 11 लाख रुपए के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री कैलाश कच्छावा, मंडल अध्यक्ष घीसू लाल गढ़वाल, वार्ड प्रभारी अरुण कुमार शर्मा, कुसुम शर्मा, बीना गोयल, प्रभा शर्मा, हितेश ढाबरिया, मनमोहन एवं देवदत्त शर्मा मौजूद थे।