पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"विभागों में तालमेल से हो सकता है रेलवे स्टेशन का विकास\'

\"विभागों में तालमेल से हो सकता है रेलवे स्टेशन का विकास\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नरेश सालेचा ने कहा कि अजमेर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सौगात दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए आवश्यकता है जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के आपसी तालमेल एवं सहयोग की।

शनिवार को अजमेर रेलवे स्टेशन के विकास एवं सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे स्टेशन उसके आसपास के क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर रेलवे सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से सालेचा ने किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में जिला कलेक्टर भवानीसिंह देथा, पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त मनीष चौहान, अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके मूंदड़ा, नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीआर मीणा सहित रेलवे के सभी शाखाधिकारी मौजूद थे।

डीआरएम कार्यालय में रेलवे विकास एवं सौंदर्यीकरण पर आयोजित बैठक।