पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअजमेर व्यापारिक महासंघ की ओर से कलेक्टर अौर एसपी को ज्ञापन सौंपकर दुकानों के ठीक सामने बड़ी संख्या में खड़े होने वाले ठेलों को हटवाने की मांग की गई। अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बताया कि ऐसे मामलों में नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण दोनों पक्षों में विवाद होते हैं। कवंडसपुरा क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल और बाजार को ठेला मुक्त कराने की मांग की गई है। मदारगेट, आगरा गेट, गणेश मंदिर के सामने से नया बाजार की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद किया जाना चाहिए। शहर के मुख्य बाजारों को ठेला मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए। ठेले और थड़ी वालों को पुष्कर रोड स्थित विश्राम स्थली पर जगह देकर हाट बाजार के रूप में विकसित किया जा सकता है। व्यापारियों ने उक्त मांगें सात दिन में पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।