बाढ़ पीड़ितों को 15 हजार की सहायता
अजमेर| जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वी एंड वी क्लासेज की डॉयरेक्टर विनिशा जैन ने अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन मेले में गेम्स की स्टॉल लगाई। ये स्टॉल जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाई गई थी। स्टाॅल से 12500 की राशि प्राप्त हुई। विनिशा जैन ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ जिला कलेक्टर को 15 हजार की सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया।