पुष्कर में बढ़ रहे विदेशी सैलानी
पुष्करमें दिनोंदिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विदेशी सैलानियों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में पंद्रह फीसदी बढ़ी है। प्रदेश में रिसोर्ट आैर होटलों के लिए सबसे ज्यादा ऑनलाइन बुकिंग पुष्कर के लिए हो रही है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाले इंटरनेशनल पुष्कर फेयर की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में इस बार फोक फ्यूजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। केमल डांस आैर हार्स डांस को भी गत वर्षों की तुलना में आकर्षक बनाया जा रहा है। धोरों को ऊंचाई से देखने के लिए सैलानी हॉट एयर बैलून आैर पैरा ग्लाइडिंग में सैर सपाटा कर सकेंगे।
पर्यटन विभाग के मुताबिक इस वर्ष अगस्त तक अजमेर में 22 हजार 736 विदेशी सैलानी आैर 27 लाख 58 हजार 500 स्वदेशी पर्यटक पहुंचे। पुष्कर में अगस्त तक 42 हजार 402 विदेशी पर्यटक पहुंचे, जबकि 17 लाख 33 हजार स्वदेशी सैलानियों ने क्षेत्र में भ्रमण किया। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा दस फीसदी ज्यादा है। साल समाप्त होने में अभी दो माह बाकी हैं। 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक इंटरनेशनल पुष्कर फेयर है, जिसमें खासतौर से विदेशी सैलानियों की रिकार्ड आवक होती है। इनमें यूके, फ्रांस, जर्मन, इजराइल, अमेरिका, चीन, पौलेंड, जापान, यूएसए आैर इंग्लैंड सहित अन्य देशों के पर्यटक शामिल हैं। पुष्कर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, दुल्हा-दुल्हन प्रतियोगिता, केमल डेकोरेशन डांस, हार्स डांस, फुटबॉल हॉकी मैच आैर शिल्पग्राम के लिए भी तैयारी की जा रही है।
पिछले वर्षों की तुलना में विदेशी सैलानियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। पुष्कर के रेतीले धोरे आैर शांतिपूर्ण माहौल खासतौर से सैलानियों को लुभाता है। पुष्कर मेले की तैयारियां जोरों पर हैं, इस बार मेले को आैर ज्यादा आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हजारीलाल शर्मा, पर्यटकअधिकारी कार्यवाहक उपनिदेशक, पर्यटन विभाग
मेले के लिए एडवांस बुकिंग
इस वर्ष मेले की बुकिंग के साथ अगले दो वर्षों में होने वाले पुष्कर मेले के लिए भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वर्ष 2015 में 19 से 25 नवंबर आैर वर्ष 2016 में 8 से 14 नवंबर तक मेले का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों वर्षों में पुष्कर आने वाले विदेशी पर्यटकों ने पर्यटन विभाग से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। विभाग की वेबसाइट के व्यूअर रोजाना बढ़ रहे हैं।
अमेरिका, जापान चीन के पर