सुबह 9 से शाम 5 बजे तक : अकबरीकिला, गोल
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक : अकबरीकिला, गोल प्याऊ, घी मंडी, नया बाजार चौपड़, लक्ष्मी चौक, कहार मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, मुस्लिम मोची मोहल्ला, चूनपचान गली, नला बाजार, मोती कटला, फूल गली, केंद्रीय बालिका विद्यालय, पुरानी मंडी, सोलथंभा धर्मशाला, मिठ्ठनलाल का चौक, कचरा डिपो, सरावगी मोहल्ला, कायस्थ मोहल्ला, चूड़ी बाजार तथा आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी। एईएन विकास भारद्वाज ने बताया कि दीपावली के पूर्व मेंटिनेंस के चलते लाइनों तथा ट्रांसफार्मर का रखरखाव किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि शाम 5 बजे से पहले ही बिजली सप्लाई दे दी जाए।
सुबह10 से शाम 4 बजे तक : पंचोलीचौराहा, महावीर कॉलोनी, न्यू गीता कॉलोनी, मोती विहार, नवग्रह कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, रामनगर, नृसिंहपुरा, संत कंवरराम कॉलोनी।
सुबह10 से शाम 5 बजे तक : वैशालीनगर, क्रिश्चयनगंज, शांतिपुरा, आनासागर लिंक रोड, चौरसियावास, माधव नगर, अभियंता नगर, द्वारका नगर, रातीडांग, चौधरी कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, अलखनंदा, सागर विहार, माकड़वाली रोड, छतरी योजना, भक्तिधाम, एलआईसी कॉलोनी, पार्श्वनाथ कॉलोनी, अशाेक विहार तथा वैशाली नगर।
बिलजमा कराने की तारीख बढ़ाई
अजमेरडिस्कॉम के सब डिवीजन-5 वैशाली नगर तथा जनता कॉलोनी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों को जमा करवाने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। यहां करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं के बिजल के बिल लेट हो गए हैं। एईएन गोविंदराम पेसवानी ने बताया कि ग्रुप 1800 के उपभोक्ताओं बिल 30 सितंबर तक जमा किए जाने थे, अब यह उपभोक्ता 4 अक्टूबर तक बिजली के बिल जमा करवा सकेंगे।