पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन टूटने से बाधित हुई जलापूर्ति

पाइप लाइन टूटने से बाधित हुई जलापूर्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज होगी सामान्य

अजमेर| मार्टिंडलब्रिज से तोपदड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार को बिजली की केबल डालने के लिए हो रही खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे तोपदड़ा क्षेत्र में होने वाली सप्लाई नहीं हो सकी, लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। अलवर गेट सब डिवीजन के एईएन आरके गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में 1200 एमएम की पाइप लाइन लीक होने से काफी पानी व्यर्थ बह गया। पानी के लीकेज पर काबू पा लिया गया है। क्षेत्र में सोमवार से जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।