- Hindi News
- 36 घंटे बाद भी स्नेचर लुटेरे का सुराग नहीं
36 घंटे बाद भी स्नेचर लुटेरे का सुराग नहीं
नवरात्रमहोत्सव चल रहा है, जिलेभर में पुलिस अलर्टनेस का दावा करती है। बावजूद इसके शहर में दिनहदाड़े लूट स्नेचिंग की वारदातें हो रही है। क्रिश्चियनगंज में कार से बाइक सवार 1.60 हजार रुपए से भरा बैग छीनकर ले जाने आैर रामगंज क्षेत्र में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों का सुराग वारदात के 36 घंटे बाद भी नहीं लग सका। संदिग्धों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार श्री जैन श्वेतांबर संस्था वैशाली नगर के सचिव रमेश सिंघी आैर कोषाध्यक्ष राजकुमार मेहता शनिवार को वारदात का शिकार हुए थे। रमेश कार से उतरकर मिठाई की दुकान पर गए थे, इसी दौरान राजकुमार से शातिर बाइकर्स 1.60 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर ले भागे थे। रमेश ने बताया कि यह पैसा संस्था का था आैर बकरों के अभयदान के लिए बीआेबी से निकाला गया था।
इसी तरह रामगंज स्थित चंद्रनगर निवासी शर्मिला माथुर चेन स्नेचिंग की वारदात का शिकार हुई थी। दोनों मामलों में पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इस तरह की कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर अनसुलझी हैं।