श्रमदान कर किया सफाई कार्य
अजमेर| रेलवेस्काउट डेन अजमेर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रुप की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रुप संचालक पदम कुमार सहित 30 सदस्यों ने भाग लिया। ग्रुप सदस्यों ने रेलवे स्काउट डेन पर श्रमदान कर सफाई कार्य किया। रेलवे कॉलोनियों में जागरुकता रैली के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में पेट्रोल लीडर करनसिंह, अनिकेत दिवाकर, नितिन कुमार शिवांग यादव को कार्यक्रम आयोजन के लिए दायित्व सौंपा गया।