राणी सती के मंगल पाठ का आयोजन
अजमेर|वैशाली नगरस्थित इनकम टैक्स कॉलोनी में रविवार को महिला मंडल की ओर से दोपहर 1 बजे से राणी सती के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। भजन गायिका लता तायल ने मधुर सुर में मंगलपाठ गायन कर श्रोताओं को भावविभोर किया। मंगल पाठ डोकवा गांव की अग्रवाल कन्या नारायणी की करुणामयी जीवन गाथा है, जिसका विवाह झुंझुनूं के तनधन के साथ हुआ था। इस प्रसंग के गीतों को तायल ने प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध किया। सदियों पूर्व घटी समर्पण की यह गाथा राणी सती माता के नाम से पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा से गाई जाती है। महिला सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं विशिष्ट अतिथि ललिता फतहपुरिया ने बताया कि राणी सती के मंगल पाठ का आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से किया जाता है।