भगतसिंह की शहादत को नमन
अजमेर| पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संचालन संगठन मंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने किया। उन्होंने भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष किशन कुमार शर्मा ने भगत सिंह के विचारों का जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गोविंद शर्मा, गणेश वैष्णव, राजेंद्र, प्रकाश, मुकेश नौगिया, कमलेश, जितेंद्र, संजय जैन, फिरोज खान, हामिद खान, रामदेव आर्य, महेंद्र आर्य, कमलेश आमेठा, मुकेश वैष्णव, रचित राजू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।