क्लीन-ग्रीन -यूनिक अजमेर अभियान शुरू
सोसायटीऑफ यूनिक अजमेर का प्रोजेक्ट क्लीन ग्रीन यूनिक अजमेर का शुभारंभ रविवार सुबह शुरू हुआ। शहर के नागरिक और संस्था के सदस्य इस अभियान में भाग लेने के लिए उत्साहित होकर पहुंचे। प्रोजेक्ट चेयरमैन जेके शर्मा ने बताया कि शहीद स्मारक पर घास और गंदगी को साफ किया गया। युवक-युवतियों ने पैंट ब्रश हाथों में उठाकर रूप निखारा। डिवाइडर पर ऑयल पैंट किया गया।
नगर निगम के सीईओ सीआर मीणा ने यूनिक प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखें और अजमेर को प्रथम पंक्ति में लाने के लिए अपना सहयोग दें। यूनिक अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने कहा कि संस्था की सोच है कि सुझाव देने से बेहतर है हम कुछ करके दिखाएं। यूनिक सचिव राजेश बंसल ने कहा कि ऐसा सहयोग और मार्गदर्शन हमें आगे भी मिलता रहेगा। संस्था का दूसरा प्रोजेक्ट 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भवन चौराहे पर सुबह 7.30 पर शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर उमेश गर्ग, अरुण अरोड़ा, आशीष पुरी, दिनेश गर्ग, आनंद शर्मा, दिलीप पारीक, गजेंदर बोहरा अन्य संस्थाओं के नवीन सोगानी, लखन कनिका, गौरांग केशव आदि उपस्थित थे।
क्लीन ग्रीन यूनिक अजमेर अभियान के दौरान बजरंगगढ़ पर सफाई करते सदस्य।