पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साप्ताहिक सत्संग संपन्न

साप्ताहिक सत्संग संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| आर्यसमाज अजमेर तथा नगर आर्य समाज अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में परोपकारिणी सभा भवन दयानंद आश्रम केसरगंज में साप्ताहिक सत्संग संपन्न हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ पर मोहनचंद के ब्रह्मत्व में ब्रह्मयज्ञ अायोजित किया गया। यज्ञ के बाद देवदत्त तनेजा ने \\\"लिया जिंदगी में जिसने प्रभु नाम का सहारा, कश्ती जो थी भंवर में, उसे मिल गया किनारा।\\\' सुनाया। मोहनचंद ने योगदर्शन की कथा के माध्यम से बताया कि धारणा ध्यान समाधि की सिद्धि प्राप्त होने पर योगी को कई उपलब्धि प्राप्त होती हैं। प्रेरणा शर्मा ने स्वामी दयानंद के फर्रुखाबाद तथा अलीगढ़ प्रवास का वर्णन किया। मुख्य वक्ता समाज के प्रधान डॉ. चंद्रकांत शास्त्री ने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद, धार्मिक पाखंड, अंधविश्वास और भ्रष्टाचार समाप्त किए बिना कुरीतियां मिटाना संभव नहीं है। कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम शास्त्री, डॉ. आराधना चंद राम आर्य, जागेश्वर निर्मल, नवीन मिश्र, सोहनलाल कटारिया, अनिल कुमार, आेमप्रकाश सोमानी, सुनील लाल चंद आर्य, पूजा, ज्योति, मांगीलाल गोयल हरिशचंद शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम संचालन प्रेरणा शर्मा ने किया। मंत्री आचार्य गोविंद सिंह ने आभार व्यक्त किया।