विश्व हृदय दिवस पर कार्यशाला आज
अजमेर| मित्तलहॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सोमवार दोपहर 2 बजे विश्व हृदय दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। हॉस्पिटल के वाइस प्रेसीडेंट श्याम कुमार सोमानी ने बताया कि हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम मेें आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में पिछले एक वर्ष के दौरान एंजियोप्लास्टी तथा हृदय संबंधी ऑपरेशन कराने वाले रोगियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला में देश के जाने माने एवं मित्तल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. आर. मित्तल संबोधित करेंगे। कार्डियोलोजिस्ट डॉ. राहुल गुप्ता तथा हार्ट एंड वास्कुलर सर्जन डॉ. प्रदीप पोखरणा उपचार के बाद रखी जाने वाली सावधानियों संबंधी जानकारी देंगे। वरिष्ठ हार्ट एंड वास्कुलर सर्जन डॉ. सूर्या एवं कार्डियोलोजिस्ट डॉ. विवेक माथुर आमंत्रित व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेंगे।