- Hindi News
- 8वीं वैकल्पिक बोर्ड में 10 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे
8वीं वैकल्पिक बोर्ड में 10 लाख से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जाने वाली 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा में इस बार 10 लाख 1 हजार विद्यार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड को ऑनलाइन आवेदन का अंतिम आंकड़ा मिल गया है। बोर्ड इस बार 8वीं वैकल्पिक परीक्षा में करीब 7 लाख विद्यार्थियों का आंकड़ा मान कर चल रहा था, लेकिन यह आंकड़ा बोर्ड प्रबंधन की संभावनाओं से भी कहीं अधिक पहुंच गया है। पहली बार हुई 8वीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा में मात्र 1.5 लाख विद्यार्थी ही प्रविष्ट हुए थे। इस बार राज्य सरकार द्वारा 8वीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों के लिए फार्म भरना अनिवार्य कर दिया गया था। इसके नतीजे में ही यह संख्या 10 लाख के पार पहुंची है।
अभीभी काफी हैं वंचित : 8वींबोर्ड के ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। फिर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभी अनेक स्कूलों की 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन नहीं भरे गए हैं। इसमें बड़ी संख्या प्राइवेट स्कूलों की बताई जा रही है। कुछ स्कूल प्रबंधकों ने आवेदन तिथि और बढ़ाने का भी आग्रह बोर्ड से किया है। अभी बोर्ड ने निर्णय नहीं किया है।