नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार
अजमेर| स्मैकके विकल्प के तौर पर उपयोग किए जाने वाला नशीला पदार्थ एमडी दरगाह इलाके में धड़ल्ले से बिक रहा है। पुलिस ने लोगों की मदद से बुधवार को अंदरकोट निवासी एक युवक को नशीले पदार्थ की चार-पांच पुड़िया सहित गिरफ्तार किया। पुलिस उससे जहर के इस काले कारोबार के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार दरगाह इलाके में शादी समारोह स्थल में आरोपी अंदरकोट निवासी कासम को नशीले पदार्थ की पुड़िया बेचते लोगों ने पकड़ लिया। कासम के पास मिला नशीला पदार्थ एमडी के नाम से जाना जाता है।