सड़क हादसे में थानेदार के पुत्र की मौत
गेगलपुलिस थाने के निकट बुधवार शाम सड़क हादसे में गेगल थाना प्रभारी एसआई महावीर शर्मा के दस वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी महावीर शर्मा का पुत्र सतीश किशनगढ़ ट्यूशन सेंटर जाने के लिए थाने के बाहर बस का इंतजार कर रहा था, तेज गति से जीप ने सतीश को कुचल दिया। पुलिस कर्मियों ने उसे पुष्कर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवकने फांसी लगाई
अजमेर.मीरशालीइलाके में बुधवार शाम एक युवक ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश के बीवी बच्चे घर पर नहीं थी। खुद को अकेला पाकर उसने फांसी लगा ली। सुनील कुमार आदतन शराबी था और खुली मजदूरी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।